Blog

यहां : नगर पालिका परिषद ने पर्यावरण मित्रों को मेडिकल किट किए वितरित

 

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । सफाई कर्मियों के मध्य स्वच्छ आदतों को बल प्रदान किए जाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने पर्यावरण मित्रों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट वितरित किए।
प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के आदेश और अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से निकाय के पर्यावरण मित्रों को प्राथमिक उपचार की मेडिकल किट वितरित की गई। सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में निकाय में 99 पर्यावरण मित्र कार्यरत हैं। जिनमें स्वच्छ आदतों को बल प्रदान किए जाने के लिए प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल किट वितरित की जानी है। बताया कि बुधवार को 10 पर्यावरण मित्रों को मेडिकल किट वितरित की गई है। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक बेताल सिंह, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button