Blog

जानकी झूला में पसरे रेहड़ी व फड़ों के अवैध अतिक्रमण को हटाया

ऋषिकेश । नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से जानकी झूला में पसरे रेहड़ी व फड़ों के अवैध अतिक्रमण को हटाया है । इस दौरान आधा दर्जन से अधिक रेहड़ियों को जब्त किया गया। प्रशासक देवेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर बुधवार को नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला व मुनिकीरेती पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम जेसीबी और टैªक्टर-ट्रॉली के साथ जानकी झूला में पहुंची। अचानक यहां कार्रवाई होता देख अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में सभी अपना सामान समेटते हुए नजर आए। कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियों को पालिका ने जब्त किया। इस दौरान प्रभारी अधिशासी अधिकारी अनुराधा गोयल ने अतिक्रमणकारियों को पुनः अतिक्रमण ना करने की सख्त हिदायत भी दी।

 

मौके पर सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश पांडे, उपनिरीक्षक दीपिका तिवारी, उपनिरीक्षक दीपक रावत, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, कर निरीक्षक आकाश, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, केदार मिश्रवाण सहित अन्य उपस्थित थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button