Blog

सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 2026, 50वां स्वर्ण जयंती समारोह कल , मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

11 से 19 अक्टूबर तक होगा मेला आयोजित

नरेंद्रनगर । सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 का 50वां स्वर्ण जयंती समारोह नरेन्द्रनगर के रामलीला मैदान में 11 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ जहां कल यानि कि रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे वहीं इस 9 दिवसीय मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। मेले की जानकारी देते हुए पालिकाध्यक्ष व मेला समिति अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि कल यानि कि रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ ही अन्य अतिथि भी मौजूद रहेंगे।
मेले में बॉलीवुड नाईट, गढ़-गायकों का गायन, देश की विविधतापूर्ण संस्कृतियों का मंचन, जनपद के विभिन्न विद्यालयों की प्रतियोगितात्मक रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजित की जाएगी। बताया कि 50वें सिद्धपीठ माँ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के शुभारंभ के बाद PAC बैंड, उत्तराखण्ड पुलिस बैंड, छोलिया नृत्य एवं विभिन्न स्थानीय विद्यालयों व संस्कृति निदेशालय, उत्तराखण्ड-देहरादून द्वारा प्रस्तुत विशिष्ट झाँकियों का अवलोकन किया जाएगा। मुख्य अतिथियों द्वारा विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन तथा स्व. श्री हेमवती नन्दन बहुगुणा जी, डॉ. अम्बेडकर जी तथा श्री श्रीदेव सुमन जी की मूर्ति तथा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण व मुख्य अतिथियों के सम्मान में छात्र/छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं सरस्वती वन्दना गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इस के पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा जनता को सम्बोधन किया जाएगा।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

वही रात्रि 8:00 बजे पद्मश्री गढ़वाली लोक जागृत गायिका डॉ. बसन्ती बिष्ट एण्ड पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात्रि 10:00 बजे गढ़वाली लोकगायिका संगीता ढौंडियाल, सुर कोकिला मीना राणा एवं किशन महिपाल एण्ड पार्टी द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मेले के दौरान लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आने के साथ ही मेले का लुफ्त उठाने की अपील की है। वही तैयारियो को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button