चंद्रेश्वरनगर में यूपी के सीएम की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश । ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अग्रवाल ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद अनमोल होता है। मां को खोने की पीड़ा अपूरणीय है। इस दुःखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मौके पर महापौर शंभू पासवान, किशन मंडल, चंदू यादव, सूरज शर्मा, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
[banner id="1202"]







































