Blog

इगास उत्तराखण्ड का पौराणिक पर्व: नरेन्द्र सिंह नेगी

रायवाला। छिद्दरवाला स्थित महेड़ देवता मन्दिर प्रांगण में ओम स्टार परिवार के द्वारा इगास बग्वाल पर सस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नरेन्द्र सिंह नेगी के लोक गीतों पर देर रात तक खूब झूमें लोग । छिद्दरवाला के चकजोगीवाला स्थित महेड़ देवता मन्दिर प्रांगण में स्थानीय ओम स्टार परिवार के आयोजन पर उत्तराखण्ड की इगास बग्वाल (बुढ़ी दीपावली ) के अवसर पर उत्तराखण्ड के गढ़ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने विभिन्न कर्णप्रिय गीत त्वी छई त्वी त छई, हिमवान्त देश होला, तुमरी माया मा, देरादून वाला हूँ, फूल फयोंली बोलू बुरान्स बोलू, सरगतारा, ने पंडाल पर मौजूद लोगों में समां बांध दिया और माकु ग्विराकू का बीच, सलाणा स्याली, ओटवा बेलेण आदि दर्जनों गीतों पर जमकर झूमे युवा। कार्यक्रम को भव्यता के साथ सफल बनाने के लिए नरेन्द्र सिंह नेगी के साथ अनिल बिष्ट, अंजली खरे, प्रतीक्षा बमराड़ा व कविलाश नेगी ने भी अपने सुरों के जादू बिखेरे। देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद उत्तराखण्ड की पारम्परिक भैलो खेलकर दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान संक्षिप्त भेंट में नरेन्द्र नेगी ने बताया कि इगास को उत्तराखण्ड में देव दीपावली के रूप में मनाया जाने वाला पौराणिक पर्व है, इसको युवा पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए व्यापक प्रसार प्रचार की आवश्यकता है।सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल संचालन गणेश कुकसाल गणी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कबीना मन्त्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल, पूर्व मन्त्री शूरवीर सिंह सजवाण, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी पंवार, मंडी परिषद ऋषिकेश के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, अनीता राणा सहित क्लब के अध्यक्ष गौरव जेठुडी, मुख्य संरक्षक महावीर कैंतुरा, संरक्षक सोबन सिंह कैंतुरा, भीम नेगी, उत्तम भण्डारी, प्रताप सिह रावत, सुशीला नेगी, मुकेश कैन्तुरा, कमलेश बिष्ट,अर्जुन नेगी, हरदीप भण्डारी अन्य मौजूद रहे

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button