Blog

यहाँ : प्रभावित क्षेत्र को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा : अग्रवाल

ऋषिकेश । ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सुमन विहार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने बापूग्राम वन भूमि प्रकरण पर स्पष्ट कहा कि प्रभावित क्षेत्र को किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होना इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश सरकार जनता के साथ खड़ी है। सरकार की सकारात्मक मंशा के चलते ही प्रभावित क्षेत्र के विरुद्ध आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है।अग्रवाल ने कहा कि बापूग्राम, मीरानगर, 20 बीघा सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों की भावनाएं और उनके भविष्य का सवाल इस प्रकरण से जुड़ा है। उन्होंने इस दिशा में अपने स्तर से किए गए प्रयासों की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने और क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए लगातार शासन एवं सरकार के समक्ष विषय को उठाया गया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रहेगी। इस दौरान पार्षद पूनम डोभाल ने कहा कि विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा इस प्रकरण में सकारात्मक एवं संतोषजनक कार्यवाही की गई है। उन्होंने विधायक एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उनके प्रयासों से उम्मीद और भरोसा मिला है।

O

मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, पार्षद सुमन रावत, मंडल मंत्री अनिल कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बालम सिंह रावत, गोविंद रावत, दिनेश बिष्ट, कोमल रानी, टीना सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button