Blog

भारत स्काउट गाइड जांच शिविर तृतीय सोपान का हुआ समापन

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । भारत स्काउट एवं गाइड टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय तृतीय सोपान जांच शिविर श्री लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल ढालवाला मुनि की रेती में पंचम दिवस में शिविर का समापन नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिज्लवाण की अध्यक्षता में किया गया l शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पालिका अध्यक्ष ने पुरस्कृत किया l शिविर में जिला सचिव बी. पी. सिंह यादव ने जनपद की जांच शिविर आख्या प्रस्तुत की l तृतीय सोपान उत्तीर्ण सभी प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया गया l जिलायुक्त आर. सी. रतूड़ी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के प्रधानाध्यlपक धनंजय सिंह रावत, जिला प्रशिक्षणायुक्त के. एल. शाह, अनिता उनियाल जिला प्रशि. गाइड, अंजू रानी शर्मा जिला संगठनायुक्त गाइड, जिला संगठनायुक्त आदित्य नारायण सिंह, जिला सह संगठनायुक्त बालकृष्ण उपाध्याय, प्रेम सिंह राणा , जिला विकास समन्वयक रामकृष्ण पोखरियाल, भगवती प्रसाद रयाल, विनीता बहुगुणा, जयराम कुशवाहा, दाताराम पुर्वाल, बालकृष्ण उपाध्याय, भगवती प्रसाद रयाल, विनीता बहुगुणा, जयराम कुशवाहा, दाताराम पुर्वाल सहित अन्य उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button