Blog

रायवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भ्रष्टाचार के मामलों के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

ऋषिकेश ( राव शहजाद )। छिद्दरवाला में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर रायवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामलों के विरोध में कांग्रेसजनों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला व रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब सामने नहीं आ रहे हैं। प्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि जनहित और सरकारी व्यवस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता क्यों नहीं दिखाई दे रही है व लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी प्रदेश के प्रत्येक जनहित के मुद्दे को पूरी मजबूती के साथ उठा रही है अभियान इसी जनजागरण की एक कड़ी है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को भी प्रदेश में पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की मांग से जोड़ा जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा व वरिष्ट कांग्रेस नेता गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि भाजपा सरकार को विपक्ष के सवालों को राजनीतिक विरोध समझने के बजाय जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जिन मामलों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने रखी जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में जनता के बीच अपनी बात रखेगी तथा एकत्रित हस्ताक्षरों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

मौके पर सूरत सिंह रांगड़, विजय सिंह बिष्ट, रूकम पंवार, टीका राम व्यास, जय बहुगुणा, नरेन्द्र सजवाण, सूरत सिंह चौहान, राकेश कंडियाल, सुरेंद्र सिंह राणा, राजेश बहुगुणा, हरिओम सिंह, कमल रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट, विकेश पंवार, रघुनाथ, शुभम बिष्ट, अर्जुन सिंह रावत, अर्जुन रावत, राकेश सिंह, सबला देवी, देवानंद मन रावत सहित अन्य उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button