Blog

दून पुलिस की अपील हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें! राइडर के साथ पिलियन राइडर के लिए भी हेलमेट अनिवार्य

देहरादून ( राव शहजाद ) । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा आमजन को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान रविवार को दून पुलिस द्वारा घंटाघर, दिलाराम चौक, सर्वे चौक, लैंसडाउन चौक, रिस्पना, आईएसबीटी , बल्लूपुर, प्रेमनगर आदि प्रमुख स्थानों पर Exhibition Van में प्रदर्शित वीडियो और पंपलेट के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वीडियो के माध्यम से विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाली सवारी (Pillion Rider) को हेलमेट धारण करने की आवश्यकता, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव तथा सुरक्षित यातायात के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वीडियो के माध्यम से जागरूकता प्रसारित करने के साथ-साथ आमजन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट वितरित कर नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

दून पुलिस की आमजन से अपील है कि दोपहिया वाहन पर चालक एवं पीछे बैठी सवारी दोनों अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button