एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइमटेक्नोलॉजी

पुलिस ने स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

घटना में प्रयुक्त बाइक को किया सीज

ऋषिकेश । मुनिकीरेती पुलिस व सीआईयू द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक अभियुक्त अनीश पुत्र आजम निवासी कासमपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष को मोटर साइकिल UK-17N-7644बजाज CT100 से अवैध रूप से 15.84 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए कपटियाल मोड मुनिकीरेती से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मोटरसाइकिल को सीज किया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया की आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष शर्मा चौकी प्रभारी ढालवाला हेड कॉन्स्टेबल प्रवीन नेगी व सीआईयू टीम मे एसआई सचिन पुंडीर, एसआई, दर्शन काला, हेड कॉन्स्टेबल अजय, कॉन्स्टेबल विपुल मौजूद थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button