Blog

एनडीएस में फेयरवेल पार्टी का किया आयोजन

रायवाला । निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल (एनडीएस) में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने मनोरंजन के साथ ही विभिन्न विधाओं की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया है । गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज, व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज, चेयरमैन डॉ. एसएन सूरी, शैक्षिक सलाहकार रेनू सूरी, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी व हेडमिस्ट्रेस नीरू अरोड़ा ने किया। बता दे कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों ने शबद गायन से की। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, लघु नाटिका और टाइटल की प्रस्तुतियों ने मनोरंजन के साथ ही समारोह को यादगार बनाया है। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों ने शबद गायन से की। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, लघु नाटिका और टाइटल की प्रस्तुतियों ने मनोरंजन के साथ ही समारोह को यादगार बनाया। मि. और मिस कैरिजमेटिक का खिताब यशवर्धन व ओमीशा को मिला। वहीं मि. फेयरवेल ओजस वाष्र्णेय और मिस फेयरवेल अनन्या ध्यानी को चुना गया। अन्य टाइटल्स में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित किया। वही कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय से जुड़ी अपनी सुनहरी यादें साझा करते हुए भावुक क्षणों को जीवंत कर दिया। विद्यालय के कैप्टन ओम सेमवाल, कैप्टन गर्ल अंकिता और दक्ष खत्री ने अनुभव साझा किए।

मौके पर प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा , प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा,चेयरमैन डॉ. एस. एन. सूरी, हेडमिस्ट्रेस अमृतपाल डंग सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button