एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीपर्यटन

पंचम सिंह मियां के हाथ आयी बार एसोसिएशन ऋषिकेश की बागडोर

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश। ऋषिकेश बार एसोसिएशन 2023 के वार्षिक चुनाव आज सम्पन्न हो चुके है। चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव सहित विभिन्न पदों पर वोटिंग हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर पंचम सिंह मियां ने जीत हासिल की। शुक्रवार को ऋषिकेश बार एसोसिएशन 2023 वार्षिक चुनाव हुआ है , जिसमें
सुबह 10 से 2:30 बजे तक अधिवक्ताओं ने वोटिंग की।चुनाव में 399 अधिवक्ता ने प्रतिभाग किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर पंचम सिंह मियां, ऑडिटर पद पर प्रीति गर्ग भट्ट, पुस्तकालय अध्यक्ष पूजा बेलवाल, कोषाध्यक्ष पद महेश शर्मा, सहसचिव पद पर नरेन्द्र सिंह रांगड़, उपाध्यक्ष पद पर शरद सक्सेना, महासचिव पद कपिल शर्मा ने जीत हासिल की है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button