कांग्रेस पार्टी के संभावित दावेदार प्रत्याशियों एवं प्रभावशाली नेताओं ने की बैठक , चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश के श्यामपुर में विधानसभा ऋषिकेश कांग्रेस पार्टी के संभावित दावेदार प्रत्याशियों एवं पार्टी के प्रभावशाली नेताओं ने संयुक्त रूप से बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है । शुक्रवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ के॰एस॰ राणा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में 24 विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेस पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहे संभावित कांग्रेस प्रत्याशियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व इनमे से जिसे भी टिकट देगा अन्य सब मिलकर उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए एक जुट होकर कार्य करेंगे बैठक में शीर्ष नेतृत्व को विधानसभा ऋषिकेश के राजनीतिक हालातो की भी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया । बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विजय सारस्वत, ने कहा कि लगातार कांग्रेस की हार से कार्यकर्ताओं में जो संसय है उसे निश्चित ही इस बार समाप्त किया जाएगा कांग्रेस पार्टी इनमें से जिसेको भी टिकट देगी बाकी सभी वरिष्ठ नेता उसके लिए पूर्ण ज़िम्मेदारी से कार्य करेंगे पूर्व विधायक प्रत्याशी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता राजपाल खरोला, व पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा॰के॰एस॰राणा ने कहा की यदि हम सभी लोग मिलकर लड़े तो निश्चित ही जीत हमारी होगी और जल्द ही ऋषिकेश विधानसभा को सूखा समाप्त होगा । सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव राम विलास रावत व मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह रावत, ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है लेकिन ऋषिकेश में माहौल बनान हम सब की ज़िम्मेदारी है । प्रदेश काँग्रेस महासचिव,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा व पूर्व प्रदेश सचिव,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती प्रसाद सेमवाल, ने कहा की ऋषिकेश में प्रत्याशी चयन ठीक प्रकार से हुआ तो निश्चित ही कांग्रेस की जीत होगी ।प्रदेश काँग्रेस सचिव सोहन लाल रतुड़ी व पूर्व टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष,उत्तराखंड प्रदेश गरीब बेघर जन कांग्रेस के संयोजक विजयपाल रावत, ने कहा कि यह शिष्टमंडल प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं व सभी राष्ट्रीय नेताओं से मिलकर ऋषिकेश विधानसभा की वस्तु स्थिति से सभी को अवगत करने की कार्य भी करेगा ।

वही पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय सारस्वत ने कहा की निश्चित ही अगर ये सभी नेता मिलकर किसी एक प्रत्याशी को लड़ायेंगे तो ऋषिकेश में कांग्रेस का विधायक जितना तय है।
[banner id="1202"]






































