Blog

पूर्व मंत्री ने तीर्थनगरी का नाम रोशन करने पर मुस्कान को किया सम्मानित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । विधायक व पूर्व कैबिनेट मत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वाल्मीकि नगर निवासी मुस्कान जिनवाल को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि मुस्कान ने अपनी प्रतिभा के बलबूते तीर्थनगरी का नाम रोशन किया है। बता दें कि दिल्ली में आयोजित नेशनल पावरलिफ्टिंग जूनियर व सब जूनियर चैंपियनशिप 2025 में मुस्कान जिनवाल ने सब जूनियर वेट केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। मौके पर मेयर शंभू पासवान, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारचा, वन निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, नरेश खेरवाल, अक्षय खेरवाल अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button