Blog

पंजाब की यात्री ने खोया पर्स मिलने पर जताया पुलिस का आभार

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । त्रिवेंणी घाट पर गंगा स्नान करते समय पटियाला पंजाब निवासी सुनील शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा की पत्नी का लेडीज पर्स खो गया। जिसमें 10 हजार रुपए नगद, मोबाइल फ़ोन, कान के टॉप्स, बैंक के ATM, व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। जिसकी शिकायत उन्होंने त्रिवेंणी घाट चौकी पर दी।शिकायत पर त्रिवेंणी घाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार तत्परता दिखाते हुए टीम को साथ लेकर घाट पर सर्च ऑपरेशन चलाया व CCTV कैमरों को खंगालते हुए सर्विलांस की मदद ली। मोबाइल फ़ोन की लोकेशन की मदद से टीम ने महिला का खोया पर्स को ढूंढकर सुनील शर्मा और उनकी पत्नी के सुपुर्द किया। जिसके लिए दोनों पति पत्नी ने मित्र पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया है ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button