Blog

गायत्री मॉडल क्लस्टर फेडरेशन ने किया वार्षिक आम सभा का आयोजन

ऋषिकेश । ऋषिकेश स्थित राणा फार्महाउस में गायत्री मॉडल क्लस्टर फेडरेशन (स्वायत्त सहकारिता – श्यामपुर, डोईवाला, देहरादून) द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल उपस्थित रही । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत संचालित यह संस्था महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है। वही महिला सशक्तिकरण, आर्थिक स्वावलंबन और ग्रामीण विकास की दिशा में ऐसे सामूहिक प्रयास निश्चित रूप से एक सशक्त समाज के निर्माण का आधार हैं। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

मौके पर क्लस्टर अध्यक्ष तुलसी मेहरा , लेखाकार सुबोध खंडूरी ,एरिया कोऑर्डिनेटर देवयंती थपलियाल ,IPRP रेखा रयाल , बिसनेस प्रमोटर सीमा पायल कलस्टर पदाधिकारी, कलस्टर स्टाफ, सहित बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों की गरिमामयी उपस्थित रही है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button