केंद्रीय विद्यालय रायवाला ने हर्षोल्लास के साथ मनाया वार्षिकोत्सव समारोह

रायवाला ( राव शहजाद )। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में वार्षिकोत्सव ब हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कर्नल अक्षय अश्विनी (नामित अध्यक्ष, वीएमसी) के रंगारंग ‘कलर पार्टी’ द्वारा स्वागत एवं मनोहारी स्वागत नृत्य से हुआ।कार्यक्रम के अन्य सम्मानित अतिथियों में ले.क. तुषार रावत, एजुकेशन ऑफिसर, रायवाला कैंट तथा डॉ. इंद्रजीत सिंह, सेवानिवृत्त प्राचार्य, के. वि. सं. भी उपस्थित रहे। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊँचाइयों का स्पर्श मिला। ग्रीन वेलकम’ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया गया, जो विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके उपरान्त विद्यालय की प्राचार्या रीता इंद्रजीत सिंह द्वारा औपचारिक स्वागत एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सत्र 2025–26 की उपलब्धियों, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रभावशाली ढंग से रखा गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘धरोहर’ विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति रही, जिसमें नृत्य-नाटिका के माध्यम से भारतीय इतिहास की गौरवशाली यात्रा को जीवंत किया गया। विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनात्मकता एवं मंच संचालन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में बोर्ड मेरिट, शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल अक्षय अश्विनी (नामित अध्यक्ष, वीएमसी) की धर्मपत्नी डॉ. तानिया शर्मा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए, जबकि मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षकों को ‘डिस्टिंग्विश्ड मेंटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।शिक्षकों में **डी.पी. थपलियाल, अल्का नेगी, ज्वाला प्रसाद सिंह, आशा नैथानी, तिलक राज धीमान, मनोज कुमार मलिक, रविंद्र कुमार, रेखा चौहान, रामचंद्र सिंह, माधवी तिवारी, प्रतिभा भंडारी एवं रमाया खान को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं समर्पण के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वही विद्यार्थियों में अंशिका, वृक्षा, आयुषी रावत, मेहक, अनुश्री बिष्ट, मिताली, मयंक शर्मा, वैष्णवी पुंडीर, दिया नेगी, शाकिर अंसारी, संस्कार शर्मा, मान्या भंडारी सहित अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं मूल्यों के महत्व पर बल देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका गीतांजलि नेगी और माधुवी तिवारी के द्वारा किया गया।
[banner id="1202"]































