विधायक ने बनखंडी रामलीला कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों को किया सम्मानित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) ।ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में बनखंडी रामलीला कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित किया है । इस अवसर पर अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो समाज को मर्यादा, आदर्श और संस्कारों का संदेश देती है। उन्होंने कमेटी द्वारा रामलीला के सफल आयोजन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में इसे और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। अग्रवाल ने कहा कि रामलीला जैसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का कार्य होता है, जो समाज के नैतिक उत्थान के लिए अत्यंत आवश्यक है।

मौके पर पार्षद सिमरन उप्पल, अशोक थापा, योगेश कालरा, रणवीर सिंह, हरिराम अरोड़ा, जितेंद्र पाल पाठी, प्रतीक पाल, आशीष कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
[banner id="1202"]





























