Blog

विधायक ने बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) ।ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि समय कम होने के कारण जहां स्थायी कार्य संभव नहीं हैं, वहां अस्थायी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि बाढ़ से आसपास के क्षेत्रों को अधिक नुकसान न हो। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि विधायक अग्रवाल के पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खदरी, गौहरी माफी, ठाकुरपुर, पांडे प्लॉट एवं गढ़ी आदि क्षेत्रों में चैनलाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही मनसा देवी क्षेत्र, बंगाला नाला क्षेत्र एवं साहब नगर (छिद्दरवाला) सहित अन्य क्षेत्रों मे भी शीघ्र ही चैनलाइजेशन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि मानसून के दौरान जन-धन की हानि से बचा जा सके।

मौके पर अधिशासी अभियंता दिशांत, सहायक अभियंता सुरेंद्र सिंह, अपर सहायक अभियंता दिनेश बर्मन, हेमंत पठोई, संजीव चौहान एवं अनमोल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button