Blog

विपक्ष ने महिलाओं से उनका अधिकार छीना है इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी : महेंद्र भट्ट

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । भाजपा जिला कार्यालय ऋषिकेश में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधा, हाल ही में महिला आरक्षण एवं परिसीमन को लेकर लोकसभा सदन में बिल पेश किया गया था जो विपक्ष के माध्यम से गिरा दिया गया। इसके बाद से पूरे देश भर में महिलाओं में आक्रोश है उनका कहना है कि विपक्ष की नियत महिलाओं को उनके अधिकार देने की नहीं है, इसी संदर्भ में आज जिला कार्यालय ऋषिकेश में प्रेस वार्ता की गई और इस विषय में महत्वपूर्ण जानकारियों को पत्रकारों के साथ साझा किया गया। महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने कहा कि शुरू से ही महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ा है, इस बार महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर था जब वह नीति निर्णायक के रूप में शासन का सहयोग कर सकती थी लेकिन विपक्ष ने ओछी राजनीति का प्रमाण देते हुए बिल को गिरा दिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि इस विधेयक को लेकर भ्रामक जानकारियां सोशल मीडिया एवं मिडिया को दी गई, उन्होंने उन सभी भ्रामक जानकारियों को नकारते हुए बताया कि इस विधेयक को इस समय इसलिए लाया गया कि यदि परिसीमन जनगणना के पश्चात किया जाता तो महिलाएं 2029 के चुनाव में 33% आरक्षण का लाभ नहीं ले पाती। साथ ही उन्होंने बताया कि आरक्षण के साथ साथ परिसीमन को इसलिए संज्ञान में लाया गया क्योंकि 1976 में 54 करोड़ की जनसंख्या पर 550 सीटें निर्धारित की गई थी आज 2026 में जनसंख्या 140 करोड़ है इसलिए विकास कार्यों को और अधिक तेजी देने के लिए परिसीमन आवश्यक है।

इसके लागू होने से किसी भी वर्ग को यह वर्तमान आरक्षणों को कोई प्रभाव नहीं होने वाला था।
विपक्ष ने केवल दलगत राजनीति को बढ़ावा देने के लिए इस विधेयक को गिराने का कार्य किया है, इससे महिलाएं काफी आक्रोश में है और प्रदेश में भी जगह जगह अपनी आक्रोश प्रदर्शित कर रही हैं। प्रेस वार्ता के समन्वयक प्रतीक कालिया जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा संगठन है जो न सिर्फ़ महिलाओं के अधिकार की बात करता बल्कि धरातल पर उन्हें अधिकार भी दिलवाता आया है, चाहे फिर वह तीन तलाक हो या अब महिला आरक्षण बिल हो लेकिन विपक्ष के यह नगवार गुजरा और अब इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने भी विपक्ष कड़ी निंदा की करते हुए इसे महिलाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया बताया है।

मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल , नगर निगम महापौर शम्भु पासवान , दर्जाधारी राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा , पूर्व महापौर अनीता ममगाई , मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता शाह , प्रदेश प्रवक्ता ममता रतूड़ी , दिनेश सती, गोविंद सिंह रावत, नितिन सक्सेना, अनिरुद्ध शर्मा अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button