पुलिस ने मैक्स चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । पुलिसने वाहान चोरी करने वाले चोर को दबोचा है। मामले का खुलासा करते हुए सीओ ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने बताया कि 15 मार्च को नरेन्द्र सिंह नेगी निवासी ऋषिकेश ने कोतवाली ऋषिकेश में अपना मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या UK07TC1050 की चोरी होने की सूचना दी। सूचना के आधार पर कोतवाली में संख्या 99/2026, धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी बरामदगी के लिए प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर की सूचना पर चिड़ियापुर से थोड़ा आगे हरिद्वार की ओर सड़क किनारे होटल ढाबों के पास मैक्स महिन्द्रा वाहन संख्या UK07TC1050 को बरामद किया और सागर थापा 23 वर्ष पुत्र राजू थापा निवासी नवोदय नगर गली नंबर 5 पुलिस लाइन के पीछे रोशनाबाद थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सागर थापा नशे का आदि है। वाहन की पहचान वाहन स्वामी नरेन्द्र सिंह नेगी ने की। गिरफ्तार सागर थापा के खिलाफ मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई। अभियुक्त को उसके जुर्म धारा 303(2), 317(2) BNS दर्ज किया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैलाश भट्ट, वरिष्ठ उनि भरत सिह रावत, उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह पंवार,उप निरीक्षक राजकुमार, कांस्टेबल विनीत कुमार, मनोज नेगी व सुनील कुमार शामिल थे।
































