Blog

रायवाला पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, बेटी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

मां को सौतेली बताकर प्रेमी को किया था गुमराह

रायवाला । रायवाला कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतका की बेटी शिल्पा थापा और उसके प्रेमी शिवनारायण पांडे उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुश्तैनी जमीन में हिस्सा पाने के लालच में बेटी ने कथित तौर पर अपनी मां को रास्ते से हटाने की साजिश रची और प्रेमी को हत्या के लिए तैयार किया। बता दें कि 21 सितंबर को करीब 65 वर्षीय खजानी देवी का शव उनके घर के बाथरूम में मिला था। घर के गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने छह टीमों का गठन कर जांच शुरू की। करीब 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को शिवनारायण पर शक हुआ।पुलिस अधीक्षक देहात जया बलूनी ने बताया कि आरोपी शिवनारायण पांडे उर्फ सोनू (39) निवासी ग्राम करोंदी, भगवानपुर, हरिद्वार को 25 सितंबर को हरिद्वार के शांत‍िकुंज से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने शिल्पा के कहने पर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने 26 सितंबर को शिल्पा (36) निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी, नई बस्ती लाइनपार मोतीचूर, रायवाला को भी गिरफ्तार कर लिया। बता दे
पुलिस के मुताबिक, शिल्पा ने प्रेमी को बताया था कि उसकी मां सुबह अपनी पोती को छोड़कर घर लौटती है और करीब दोपहर 12:30 बजे तक घर पर अकेली रहती है। पुलिस का दावा है कि इसी जानकारी के आधार पर हत्या के लिए समय और मौका चुना गया। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को शिवनारायण हत्या की नीयत से खजानी देवी के घर पहुंचा और कथित तौर पर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद घर के बाहर ताला लगाकर वह फरार हो गया और शिल्पा को घटना की जानकारी दी।

बता दे कि रायवाला पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शिवनारायण पांडे के खिलाफ दिल्ली के हौज खास थाने में धारा 498A/406 IPC का मामला तथा NI Act की धारा 138 के तहत एक वाद भी दर्ज है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button