एक्सक्लूसिव खबरें

यहां : स्कूटी व कंटेनर की भिड़ंत में स्कूटी सवार की मौत

देहरादून । थाना सेलाकुई पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि भारत पेट्रोल पंप के पास सेलाकुई बाजार में एक कंटेनर संख्या जीजे18 बीवी-3573 और स्कूटी संख्या DL9एसबीवी-1791 की भिड़ंत हो गई है। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायल व्यक्ति को 108 सेवा के माध्यम से सरकारी अस्पताल सहसपुर पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अखलेश पुत्र मनवर सिंह नेगी निवासी ग्राम कांडा गोचर थाना कर्णप्रयाग जिला चमोली हाल निवासी रामपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने कंटेनर चालक विनोद कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम जरोदा थाना बुहाना जिला झुंझुनू राजस्थान को हिरासत मे लिया गया है।पुलिस ने मृतक अखिलेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button