Blog

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप एक्टिविटी में चयनितो को किया सम्मानित

शिक्षा विद्यार्थियों के जीवन को देती है नया रूप : कैप्टन सुमंत डंग

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप के समापन दिवस पर सभी एक्टिविटी में प्रतिभागी बच्चों द्वारा भिन्न – भिन्न रूप से अपनी गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। नृत्य, योगा, कराटे एवं आर्ट एंड क्रॉफ्ट गतिविधि द्वारा बच्चों ने अपने अपने कोच सहित अपनी गतिविधियों को प्रस्तुत किया। छोटे नन्हें बच्चों द्वारा वेस्टर्न पोशाक में भरपूर उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर उपस्थित विद्यालय समिति एवं अध्यापक अध्यापिकाओं का मनोरंजन भी किया। तत्पश्चात, विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग, महिमा डंग,विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा सहित सामूहिक रूप से समर कैंप एक्टिविटी में चयनित बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शन हेतु उन्हें एवम उनके गुरु(कोच) को सर्टिफिकेट द्वारा सम्मानित किया गया। वही विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने प्रतिभागी सभी बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए उन्हे बताया कि जिस प्रकार शिक्षा हमारे जीवन को एक नया रूप देती है उसी प्रकार मनोरंजन के रूप में भी ऐसी बहुत सी गतिविधियां है जिनसे हम अपने जीवन के लक्ष्य को तय कर एक नई दिशा की ओर ले जा सकते है।विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने भी समर कैंप में प्रतिभागी सभी बच्चों के उत्साह को खूब सराहा है ।उन्होंने कहा कि हमे जीवन को सरल, एवम सुदृढ़ बनाकर चलना चाहिए,जैसे शिक्षा जीवन का आधार है, महत्वपूर्ण अंश है, खेल कूद, मनोरंजन से संबंधित ऐसी बहुत सी गतिविधिया है जिनको आप अपना लक्ष्य बनाकर जीवन में सफलता को हासिल कर सकते हैं।

मौके पर दीपा शर्मा, अलीशा, बीवेता,पूनम रावत,जसलीन कोर,आशा, सुहासिनी चौहान, निशा लेखवार, सुरभि,ग्रैप्लिंग व कराटे(कोच)शिवानी एवं नवीन,विनय सिंह रावत संजीत पवार, किशन बर्थवाल,अर्चना वर्मा ,सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button