Blog

दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत किए स्वयं सहायता समूह गठित

स्वयं सहायता समूह के माध्यम महिलायें हो सकेगी आर्थिक सशक्त : नगर आयुक्त

ऋषिकेश ( राव शहजाद )। नगर निगम ऋषिकेश द्वारा दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 25 से अधिक स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं। जिनमे 250 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। बता दे इन समूह को नगर निगम ऋषिकेश द्वारा विभिन्न रोजगार परक योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इसी क्रम में जागृति स्वयं सहायता समूह शिवाजी नगर ऋषिकेश द्वारा मशरूम की खेती की जा रही है । जागृति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष मोनिका मित्तल द्वारा जानकारी दी गई है कि नगर निगम के स्तर से उन्हें प्रशिक्षण एवं अन्य सहायता प्रदान की जा रही है जिसके कारण महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ रही है।

 

नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इन समूह को नगर निगम की अन्य गतिविधियों में भी सम्मिलित किया जा रहा है ताकि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो सके ।

Related Articles

Back to top button