Blog

चमकते सितारों का किया सम्मान, टॉप 10 विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन

ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें हाईस्कूल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के “टॉप 10” मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं रजनी गर्ग ने संयुक्त विशेष रूप से हिन्दी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सृष्टि रतूड़ी को ₹1100 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में हर्ष का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 7 विद्यार्थियों सहित कुल 10 छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी कक्षा शिक्षकों एवं विषयाचार्यों को भी पटका पहनाकर उनके समर्पण एवं मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता केवल उनके व्यक्तिगत प्रयास का परिणाम नहीं है, बल्कि उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के संस्कारपूर्ण वातावरण का संयुक्त प्रतिफल है। आज के ये मेधावी छात्र-छात्राएं विद्यालय के ‘चमकते सितारे’ हैं, जो आने वाले समय में समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी आगे भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते हुए उच्चतम शिखरों को प्राप्त करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button