चुने जनप्रतिनिधियों को आईना दिखा स्वंय के संशाधनों से करवाया अवरूद्ध मार्ग का कार्य

ऋषिकेश । कांग्रेस नेता जयेंद्र ने कहा की कई वर्षों से पुराने रेलवे स्टेशन व ग्रीफ कार्यालय के बाहर मार्ग अवरुद्ध की समस्या का समाधान चुने जनप्रतिनिधि व शासन प्रशासन निराकरण नहीं कर पाया परन्तु व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने अपने निजी संसाधनों से इस समस्या का निराकरण किया गया । कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि पुराने रेलवे स्टेशन व ग्रीफ कार्यालय के बाहर पिछले कई वर्षों से मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना पड़ता था वहां पर कुछ मीटर सड़क संकरी होने के कारण आमजन के साथ-साथ एंबुलेंस एवं आपातकालीन वाहनों को भी आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। परन्तु आज इस समस्या के समाधान हेतु कांग्रेस नेता एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र द्वारा अपने निजी संसाधनों से मार्ग को सुचारु कराने का कार्य कराया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। रमोला ने कहा कि कई बार शासन प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उक्त समस्या के समाधान को लेकर ज्ञापन दिये गये परन्तु किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया और आज इस समस्या को देखते हुए ललित मोहन मिश्र ने शहर की इस गंभीर समस्या को समझते हुए अपने संसाधनों से इसका समाधान कराया।

ललित मोहन मिश्र ने कहा कि कई बार यहां से निकलते हुए पर मैंने देखा कि स्कूल बस, एम्बुलेंस और कई तरह के वाहनों को दिक्कत होती थी । मौके पर ललित मोहन मिश्र, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, तरूण त्यागी अन्य मौजूद थे ।
[banner id="1202"]





























