Blog

जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता : प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और विकास कार्यों के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता द्वारा गंगानगर में प्रकाश व्यवस्था एवं सड़क निर्माण की मांग रखी गई। जिस पर विधायक अग्रवाल ने क्षेत्र में 20 स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने की घोषणा की तथा सड़क निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।अग्रवाल ने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

मौके पर संजय गोयल, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल पाठी, पूर्णिमा तायल, सुमित पवार, कविता शाह, संजय ध्यानी, अभिनव पाल, हर्ष पाल सहित अन्य उपस्थित रही।


Related Articles

Back to top button