Blog

एसएसपी पौड़ी ने कर्तव्यनिष्ठा , अनुशासन से ड्यूटी निभाने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । नीलकंठ कांवड़ यात्रा महापर्व के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने के उपरांत कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के सम्मान में समापन समारोह आयोजित किया गया है । बता दे समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने दिन-रात पूरी निष्ठा, अनुशासन, धैर्य एवं सेवाभाव के साथ ड्यूटी निभाने वाले जवानों की पीठ थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी पौड़ी ने कहा की नीलकंठ कांवड़ यात्रा में आपने केवल अपनी ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके विश्वास की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर उठाई। भीड़ कितनी भी बड़ी रही हो और परिस्थितियां कितनी भीचुनौतीपूर्ण, आपकी टीम भावना, धैर्य, अनुशासन और अथक मेहनत ने हर चुनौती का सामना किया। इस महापर्व की सफलता पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है । उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 100 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रिक्रूट कांस्टेबल, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों,sdrf, पैरामिलिट्री आदि जवानों के योगदान की भी सराहना की गई।

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर, सीओ अनुज कुमार, सीओ तपेश कुमार, सीओ अस्मिता मंमगाई, सीएफओ राजेंद्र खाती सहित सभी जोनल और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button