Blog

विवेका एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड रिजल्ट में मारी बाजी

ऋषिकेश । विवेका एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड रिजल्ट शानदार रहा , विद्यालय की 12वीं कक्षा में कॉमर्स वर्ग में 100% रिजल्ट रहा है । विज्ञान वर्ग में रिजल्ट 95% रहा । इंटरमीडिएट में 91 बच्चे प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए , इसमें 87.8% के साथ अभय सती प्रथम स्थान पर रहे तथा आर्यन सिंह एवं नेहा क्रमशः 86.2 एवं 85.4% के साथ द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे । हाई स्कूल में विद्यालय का रिजल्ट 99% रहा , जिसमें 63 बच्चे प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण हुए , हाई स्कूल में 90% मार्क्स के साथ आयुष रावत प्रथम 88.2% के साथ अभिषेक बलूनी एवं राधिका कुलियाल द्वितीय , एवं 87.8% के साथ सोनाली तृतीय स्थान पर रही ।

वही इस अवसर पर प्रधानाचार्या देवेश्वरी रयाल ने बच्चों की इन उपलब्धियां पर हर्ष व्यक्त किया एवं उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

Related Articles

Back to top button