Blog

समाजसेवा के लिए रो . कैलाश सेमवाल का शिक्षक नरेन्द्र ने किया सम्मान

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । रोटरी क्लब ऋषिकेश रॉयल के अध्यक्ष कैलाश सेमवाल द्वारा लगातार किए जा रहे समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों के लिए शिक्षक, साहित्यकार एवं समाजसेवी नरेन्द्र खुराना ने उनका अंग वस्त्र पहनाकर एवं सावन के पावन पर्व पर केदारनाथ जी का चित्र देकर स्नेहपूर्वक अभिवादन एवं सम्मान किया है । शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने कहा कि कैलाश सेमवाल अपनी टीम के साथ निरंतर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। हाल ही में रोटरी रॉयल ने जिले में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है उसके लिए ऋषिकेश रोटरी रॉयल उनकी टीम बधाई की पात्र है। नरेन्द्र खुराना के आग्रह पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए पठन सामग्री की व्यवस्था भी की गई, जिससे उनकी शिक्षा में बाधा न आए। नरेन्द्र खुराना ने इसके लिए कैलाश सेमवाल का आभार व्यक्त किया। वही कैलाश सेमवाल ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सहयोग करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

रोटरी रॉयल आगे भी जरूरतमंदों और समाजहित के कार्यों में निरंतर सहयोग करता रहेगा। आपके द्वारा भी जो शिक्षा मीडिया,साहित्य एवं समाजसेवा बिना किसी दिखावे के जो कार्य किये जाते हैं वो अतुलनीय है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button