टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन को युगों तक रखा जाएगा याद : अनिता ममगाई
ऋषिकेश (राव शहजाद )। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, टिहरी जनक्रांति के नायक, संघर्ष व बलिदान की प्रतिमूर्ति अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस के अवसर पर ISBT स्थित इंद्रमणि बडोनी कक्ष (राज्य आंदोलनकारी कक्ष) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ममगाईं ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने टिहरी रियासत के निरंकुश शासन के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति देकर लोकतंत्र की नींव रखी। 84 दिन तक भूख हड़ताल कर उन्होंने जो अदम्य साहस दिखाया, वह उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उनका बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और उत्तराखंड के स्वाभिमान की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।

राज्य निर्माण सेनानी डीएस गुसांई ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम श्रीदेव सुमन के सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करें। मौके पर गंभीर मेवाड़, बलवीर नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]




























