टिहरी एसएसपी ने कांवड़ मेला में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच संभाली यातायात की कमान

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । एसएसपी श्वेता चौबे ने ढालवाला, भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ होते हुए तपोवन, गरुड़ चट्टी के रास्ते में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नीलकंठ जाने वाले कांवड़ियों के रूट को प्रभावी ढंग से संचालित कराया। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू करने के लिए जनपद पौड़ी पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया, ताकि टिहरी एवं पौड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान यातायात का दबाव नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग उपलब्ध कराया जा सके । एसएसपी श्वेता चौबे ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति अथवा यातायात दबाव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसएसपी श्वेता चौबे ने मुनिकीरेती, ब्रह्मानंद मोड़, खारा स्रोत, भद्रकाली एवं आसपास के प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जहां-जहां यातायात का दबाव एवं जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, वहां एसएसपी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया है।

एसएसपी टिहरी स्वेता चौबे ने बताया की श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए टिहरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
[banner id="1202"]





























