Blog

स्व. मांगेराम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

डोईवाला ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पिता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय मांगेराम अग्रवाल की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बालाजी फार्म, डोईवाला में एक भव्य एवं गरिमामयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा पौधारोपण कर किया गया, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इसके पश्चात स्वर्गीय मांगेराम वाटिका में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्वलित कर एवं स्व. मांगेराम अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित जनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पधारे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पद्म भूषण सम्मान प्राप्त होने पर विशेष अभिनंदन किया गया। उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के क्षेत्रीय सह प्रचार प्रमुख तपन ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज को इन आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने स्वर्गीय मांगेराम अग्रवाल को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उनका समाज एवं राष्ट्र के प्रति योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि सभी लोग उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के मार्ग को अपनाएं। चिदानंद मुनि महाराज ने अपने विचार रखते हुए आध्यात्मिक इंटेलिजेंस पर विशेष जोर दिया और वर्तमान समय में भटक रही युवा पीढ़ी को स्व. मांगेराम अग्रवाल के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने स्व. मांगेराम अग्रवाल को महान समाजसेवी बताते हुए उनके जीवन को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया है ।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, समाजसेवी सुमित सेठी, गिरीश डोभाल, संगीता राणा (प्रधान भट्टोवाला), शबनम (प्रधान खेरी कला), सुषमा बिष्ट (प्रधान असेना), दीपक मेहर, मानवेंद्र कण्डारी, शैलेन्द्र रांगड़ (प्रधान), मोर सिंह असवाल (प्रधान), अनीता राणा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), राजेश जुगलान (प्रधान) गोपाल सती, राजबीर रावत, सुमित पंवार, विवेक शर्मा, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पुनिता भंडारी, मनोज शर्मा (उपप्रधान हरीपुर कला), विनोद भट्ट, दीपक बिष्ट, अनुष रावत, मुकेश डंगवाल, राम सिंह पंवार, अजय शाहू , सतपाल सैनी  , अखिलेश मित्तल, संजीव पाल, सहित अन्य उपस्थित रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button