Blog

एम्स ऋषिकेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया आयोजित

ऋषिकेश । हरेला पर्व के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं चिकित्सकों ने पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष मेहबान सिंह बिष्ट, सचिव मनीष राजपूत, एम्स ऋषिकेश की डायरेक्टर डॉ. मीनू सिंह सहित अन्य डॉक्टरों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मौके पर  रोटरी के डिस्ट्रिक्ट सचिव नितिन गुप्ता, एजी संजय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, नवनीत नागलिया, जितेन्द्र बर्थवाल, हिमांशु गुल्हाटी, डॉ. हरिओम प्रसाद, शिवप्रसाद भट्ट, अशोक अग्रवाल, विशाल तायल, पवन नागपाल, गौरव अग्रवाल, सचिन चोपड़ा, राजेंद्र गर्ग, नवीन अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह चौहान, मनोज वर्मा, डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, विक्की कुकरेजा, अनुभव अग्रवाल, सुदामा सिंघल सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button