Blog

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम किया आयोजित

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष मे विद्यालय प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मोहन डंग,सचिव कैप्टन सुमंत डंग , पूजा डंग ,महिमा डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्य बिंदु शर्मा द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया । और नन्हे नन्हे छात्र छात्राओं सहित अन्य कई प्रकार के पौधे भी लगाए गए। पृथ्वी दिवस पर कनिष्ट एवं वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र छात्राओं द्वारा अंतरग्रह प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिनमें कक्षा एक से छठी कक्षा के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषय हमारी शक्ति,हमारी धरती” को चयन कर उस पर आधारित कला प्रतियोगिता,कक्षा सातवीं से नवीं एवं ग्यारहवीं के सभी छात्र छात्राओं द्वारा ,कला प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता को भी आयोजित किया गया। छात्र छात्राओं ने पृथ्वी व धरती माता को अलग अलग रंगों में सजाकर अपनी आंतरिक कला को सभी समक्ष प्रस्तुत किया। विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने सभी बच्चों को पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ साफ एवं सुरक्षित रखना चाहिए हमें अपने पर्यावरण को अत्यधिक रूप से वृक्षारोपण सहित हरा भरा एवं साफ वातावरण सहित रखना चाहिए।

मौके पर विद्यालय समन्वयक आरती कुरियाल, ज्योति कोठियाल, दीपा शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button