शहीद-ए-आजम भगत सिंह को की श्रद्धांजलि अर्पित

ऋषिकेश । शहीदी दिवस के अवसर पर कांग्रेस जनों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की व महान क्रांतिकारी सुखदेव एवं राजगुरु के अद्वितीय बलिदान को भी स्मरण किया गया।कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व सरदार जगजीत सिंह जग्गी ने शहीदी दिवस के अवसर पर कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का वह स्वर्णिम अध्याय है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। इन महान क्रांतिकारियों ने अपने अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति से यह सिद्ध कर दिया कि जब इरादे मजबूत हों तो कोई भी शक्ति आज़ादी की राह को रोक नहीं सकती भगत सिंह का चिंतन केवल अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष तक सीमित नहीं था, बल्कि वह एक ऐसे भारत का सपना देखते थे जहां समानता, न्याय और भाईचारा हो, सुखदेव और राजगुरु ने भी अपने प्राणों की आहुति देकर इस संघर्ष को मजबूती दी और देश के युवाओं के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया।व आज के समय में देश के युवाओं को इन महान वीरों के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उनके अंदर का जुनून, निडरता और देश के प्रति समर्पण हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। यदि युवा वर्ग उनके दिखाए मार्ग पर चले, तो देश को एक नई दिशा और नई ऊर्जा मिल सकती है।

मौके पर मनोज गुसाईं, भूपेंद्र राणा, राजेंद्र कोठारी, गौरव यादव, अमनदीप सिंह, अमित उप्पल, दीपक जैन, तरूण प्रभाकर, विकास अत्री, सोनू कुमार, वरूण शर्मा अन्य मौजूद रहे ।
































