Blog

उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिवक्ता सुषमा देवली का विद्या मंदिर में हुआ सम्मान

ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान हल्द्वानी की वरिष्ठ अधिवक्ता सुषमा देवली का उत्कृष्ट सामाजिक एवं विधिक कार्यों के लिए सम्मान किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर अधिवक्ता सुषमा देवली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन और जीवन में लक्ष्य निर्धारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने मां गंगा का स्मरण करते हुए कहा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना भी है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button