Blog

डोईवाला में कांग्रेस को मजबूती, जिला योजना समिति निर्दलीय निर्वाचित सदस्य ने थामा कांग्रेस का हाथ

डोईवाला । डोईवाला नगर पालिका से जिला योजना समिति चुनाव में निर्दलीय निर्वाचित सदस्य रियासत अली मोंटी ने उत्तराखंड कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल एवं डोईवाला नगर पालिका के सभासद गौरव मल्होत्रा ने रियासत अली मोंटी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से डोईवाला क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा को और मजबूती मिलेगी तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। मोहित उनियाल, जिलाध्यक्ष, परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा: रियासत अली मोंटी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर उनका पार्टी से जुड़ना हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है। हमें विश्वास है कि उनके अनुभव और सहयोग से डोईवाला क्षेत्र में जनता की आवाज को और मजबूती से उठाया जाएगा। कांग्रेस परिवार में रियासत अली मोंटी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। गौरव मल्होत्रा, सभासद, डोईवाला नगर पालिका ने कहा रियासत अली मोंटी का कांग्रेस में शामिल होना डोईवाला के लिए सकारात्मक कदम है। हम मिलकर क्षेत्र की समस्याओं, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे तथा जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

मौके पर सभासद गौरव मल्होत्रा, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,सभासद प्रतिनिधि अमित सैनी,शार्दूल नेगी,कमल अरोड़ा,सादिक अली अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button