राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी ने धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव

ऋषिकेश । राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी गुमानीवाला ने विद्यालय का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया है । इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ऋषिकेश प्रेमचंद अग्रवाल , राज्यमंत्री गगनदीप सिंह बेदी , पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता , संस्थापक कुसुम कांता, कार्यक्रम की अध्यक्षता नृसिंह वाटिका के परमाध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने की। विद्यालय प्रशासन ने अतिथियों का स्वागत किया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत, नृत्य, नाटक एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इसी अवसर पर संदीप गुप्ता द्वारा ₹5100 जबकि स्वामी रसिक द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन ₹5100 धनराशि नगद एवं सभी प्रतिभागी 201 बच्चों को ₹100 -₹100 देने की साथ ही विद्यालय के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है। जिसमें हिंदी लेखन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा 9 वीं के गौरव गेरोला , कक्षा 10 वीं की प्रियंशी राणा तथा कक्षा 3 (A) की आसमी को चयनित किया गया। वहीं अंग्रेजी लेखन में कक्षा 9 वीं की स्वाति, कक्षा 7 (B) की हिमांशी पैन्यूली तथा कक्षा 5 वीं के अनमोल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चित्रकला (Best Drawing) में कक्षा 8 (B) की अन्वी, कक्षा 10 वीं की सिमरन उनियाल तथा कक्षा 8 (A) की संध्या को उनकी रचनात्मक प्रतिभा के लिए चुना गया। विद्यालय में अनुशासन एवं नियमितता के के रूप में कक्षा 6 वीं के अनुग्रह, कक्षा 9 वीं के अक्षत आर्य तथा कक्षा 8 (B) के नमन भट्ट को चयनित किया गया।
अग्रवाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।


मौके पर ग्राम प्रधान किशोर पैन्यूली, दर्जाधारी गगनदीप बेदी, पूर्व दर्जाधारी संदीप गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहर, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक राजेंद्र पांडे, संस्थापक डॉ. दर्शन उनियाल, प्रधानाचार्य योगेंद्र सेमवाल, गोविंद सिंह मेहर, राम रतन रतूड़ी, पीटीए अध्यक्ष मनीषा गौड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य रुकमा व्यास, सावित्री नेगी, सविता रतूड़ी, विक्रम वर्मा, पुरुषोत्तम बिजल्वाण, डॉ. अशोक पांडे सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]






































