Blog

पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सजवाण ने जयराम आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है । शिविर का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिबन काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 216 लोगों ने पंजीकरण करवाया जिसमें 130 लोगों ने रक्तदान किया जबकि 86 लोगों में खून की कमी, उच्च रक्तचाप आदि कि समस्याएं देखने को मिली। शिविर में 65 यूनिट रक्त एम्स और 65 यूनिट रक्त परिवर्तन ब्लड बैंक को बराबर एकत्रित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर निवर्तमान पार्षद राजेन्द्र सिंह विष्ट और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सजवाण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिविर में जिन लोगों ने रक्तदान किया है उनका रक्त किसी भी बीमार, घायल लोगों की जान बचाने में काम आएगा। कहा कि लोगों को प्रत्येक तीन माह के बाद रक्तदान करना चाहिए साथ ही अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने इंदिरानगर में संचालित स्कूल के बच्चों को बैठने के लिए 22 सेट कुर्सी मेज भी दान स्वरूप भेंट किए।

निवर्तमान पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जन्मदिन मनाने के साथ-साथ समाज सेवा करना और वर्तमान समय में रक्त की कमी को दूर करना है क्योंकि रक्तदान से ही हम किसी को जीवनदान दे सकते हैं। इसलिए समय-समय पर अन्य लोगों को भी अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करना चाहिए और रक्तदान शिविरों का आयोजन करना चाहिए। इस अवसर पर संजय प्रेम सिंह बिष्ट, आरती बिष्ट, रंजन अथवाल, दीपक भारद्वाज, शुभम शर्मा, प्रवीण सजवाण, सोनू रावत, राजपाल मिश्रवण, अंशुमन भंडारी, सुरेश नेगी, राजेंद्र राजभर, शेखर छेत्री, सुमित पाल, कुलदीप नेगी, अनिल पासवान, एकांत गोयल, विशाल भल्ला, दीपक रावत, अरविंद पवार, शुभम कुमार, पीयूष पाल, पंकज सिंगल, दिनेश गुप्ता, मोहित कुमार, विश्रुत्व मलिक, निखिल बर्थवाल, शिवनाथ मौर्य सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button