Blog

ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास की छठी पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । कबीर चौरा आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास की छठी पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। मंगलवार को कबीर चौरा आश्रम में आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास महाराज की षष्ठम् निर्वाण दिवस स्मृति समारोह विधि विधान से मनाया गया। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि समारोह मे आए सभी संतों महंतों ने ब्रह्मलीन महंत प्रदीप दास महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही जगतगुरु कबीर साहब महाराज के वाणी बीजक पाठों एवं अमृतमयी वाणी आरती शब्द कीर्तन भी किया गया । कबीर चौरा आश्रम के मंहत कपिल मुनि ने बताया कि वह जगद्गुरु कबीर साहब के बताएं गई बातों का ही अनुसरण करते हैं। उनके अनुसार धर्म का अर्थ अनुभव है, केवल कर्मकांड नहीं, ईश्वर बाहर नहीं, भीतर है। प्रेम सत्य और विवेक ही साधना का पथ है।

महामंडलेश्वर योगीराज आशुतोष, महंत दिनेश दास शास्त्री, महंत सुदीक्षण मुनी, महंत बलवीर सिंह, महंत अनंतानंद, महंत रवि शास्त्री, महंत विनय सारस्वत पूर्व मेयर अनिता सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button