Blog

गढ़वाल टैक्सी यूनियन ऋषिकेश की नवगठित कार्यकारिणी ने विधायक से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से गढ़वाल टैक्सी यूनियन ऋषिकेश की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय, ऋषिकेश पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है । इस अवसर पर गढ़वाल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कुंवर सिंह तड़ियाल, सचिव नरेंद्र बिष्ट, उपाध्यक्ष निर्भय गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष जगवीर खरोला , प्रकान्त कुमार उपस्थित रहे। नवगठित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा टैक्सी चालकों के हित में सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया। कैंप कार्यालय में हुई इस भेंट के दौरान आपसी संवाद के माध्यम से टैक्सी यूनियन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई । प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्रहित के साथ-साथ टैक्सी चालकों के हित में निरंतर कार्य करने की बात कही है ।

प्रेमचंद अग्रवाल ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टैक्सी चालक पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि टैक्सी चालकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग किया जाएगा।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button