राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

ऋषिकेश । 16 फ़रवरी को देहरादून में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज छिद्दरवाला ब्लॉक में कांग्रेस जनों एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला व जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोज़गारी, भर्ती घोटालों और जनसमस्याओं की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जनआवाज़ को बुलंद करने जा रही है। राजभवन घेराव केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं, बेरोज़गारों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें क्षेत्र से भारी संख्या में कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे व सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार महंगाई, बेरोज़गारी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है, जिसके विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर है। प्रधान व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला व ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर बैंदवाल ने कहा कि छिद्दरवाला ब्लॉक के प्रत्येक बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है और गांव-गांव जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र से भारी जनसमर्थन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून पहुंचकर जनता की आवाज़ उठाएंगे।

बैठक में प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविन्द्र राणा, आशा सिंह चौहान, हरभजन सिंह चौहान, हरि सिंह राणा, जय बहुगुणा, कमल रावत, अमन पोखरियाल, कुवंर सिंह गुसांई, पूरण चंद समोला, विजयपाल पवांर, त्रिलोक बेंदवाल, भानू प्रताप चौहान, धनवीर बेंदवाल, विजय बिष्ट, गजेन्द्र विक्रम शाही, मनवर सिंह, गजेन्द्र कडिंयाल, प्रदीप सजवाण, आनंद सिंह कैतूंरा, रोशन व्यास, शालिक राम शास्त्री, शुभम, प्रकाश पांडे, संदीप खंतवाल, आदित्य अन्य मौजूद थे।




























