Blog

चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने किया निरीक्षण

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । चारधाम यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अपनी कार्यवाही तेज कर दी है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा व पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश नीरज सेमवाल ने संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख क्षेत्रों में सत्यापन और निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार-ऋषिकेश रोड और त्रिवेणी घाट क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट तथा धर्मशालाओं का निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले लोगों के सत्यापन की स्थिति की जांच की और संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मार्गों पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा बोर्ड लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। प्रशासन की टीम ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से चारधाम यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्राकाल के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखी जायेगी ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button