ऋषिकेश पुलिस ने पेंशनर्स की बैठक का किया आयोजन

ऋषिकेश । कोतवाली ऋषिकेश परिसर मे थाना क्षेत्र मे निवासरत पुलिस पेंशनर्स की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट द्वारा की गयी ।बैठक के दौरान उपस्थित सभी पुलिस पेंशनर्स से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली गयी। प्रभारी निरीक्षक ने सभी समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु हर संभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर पेंशनर्स से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, जिससे पुलिस एवं पेंशनर्स के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। बैठक का वातावरण सौहार्दपूर्ण एवं पारिवारिक रहा, जिसमें सभी से मित्रवत व्यवहार के साथ संवाद स्थापित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने यह भी आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार की बैठकों का आयोजन कर पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
































