Blog
वीकेंड पर तीर्थनगरी में जाम में रेंगते नजर आए वाहन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । तीर्थनगरी में वीकेंड पर काफी जाम लगा रहा है । इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन से स्थानीय लोग और यात्री भी परेशान नजर आए । जिससे काफी जाम से वाहन भी रेंग रेंगकर चलते रहे । शनिवार और रविवार एवं आगामी बैसाखी पर्व को लेकर राजस्थान , दिल्ली , हरियाणा , गुजरात अन्य प्रदेशों के पर्यटक वाहनों से मुनिकीरेती , तपोवन सहित अन्य जगह पहुँचे। जिससे जयराम आश्रम चौक एवं चंद्रभागा पुल सहित हीरालाल मार्ग में भी वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए ।

बता दे की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस कर्मी कर्मचारी भी तैनात रहे ।
































