ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बैसाखी पर्व

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में बैसाखी पर्व को बहुत ही मनोरंजनपूर्ण रुप से छात्र छात्राओं द्वारा मनाया गया ह । इस दौरान सभी ने कार्यक्रम का जमकर लुफ्त उठाया । सोमवार को ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रातः प्रार्थना स्थल पर सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के छात्र -छात्राओं ने पंजाबी वेशभूषा में कई प्रकार की कलाकृतियां द्वारा बैसाखी पर्व पर आधारित पंजाबी गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया ।साथ ही कुछ कनिष्ठ वर्ग के छात्र छात्राओं द्वारा बैसाखी पर्व को सुंदर शब्दों द्वारा भी प्रस्तुत किया गया एवं उनके द्वारा सभी के समक्ष प्रस्तुत विचारों में बताया गया की पंजाब में बैसाखी पर्व के दिन फसलों का कटान किया जाता है और खूब मनोरंजन के साथ त्यौहार को सभी किसान परिवार मिलकर मनाते हैं ।बच्चों ने अलग-अलग रंग की पंजाबी वेशभूषा पंजाबी सूट,पंजाबी कुर्ता पजामा ,पंजाबी पगड़ी धारण कर सुंदर-सुंदर गीतों पर नित्य द्वारा बैसाखी पर्व को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया एवं कक्षा प्री प्राइमरी के सभी नन्हे नन्हे छात्र -छात्राओं ने रंग बिरंगे पंजाबी पोशाक में रैंप वॉक भी प्रस्तुत की एवं अलग-अलग गीतों पर सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया । सभी बच्चों ने बहुत ही मनोरंजन किया । वही विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग, सचिव कैप्टन सुमंत डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्य बिंदु शर्मा ने सभी बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई कलाकृतियों को देखकर उनके उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि

सभी बच्चों को और अत्यधिक रूप से नई -नई गतिविधियों में प्रतिभाग करना चाहिए और उनमें जो भी हुनर है उनको सभी के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु प्रोत्साहित भी किया।
































