ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ने वार्षिक पत्रिका का किया विमोचन

ऋषिकेश ( राव शहजाद )। ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका लीडिंग एज का विमोचन किया गया। बता दे सर्वप्रथम विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग , पूजा डंग, महिमा डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा द्वारा आमंत्रित मुख्य अतिथि नरेंद्रनगर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपा यादव को उपहार भेंट कर स्वागत किया एवं सामूहिक रूप से विद्यालय की वार्षिक पत्रिका लीडिंग एज का विमोचन किया । शिक्षा अधिकारी ने कहा की समग्र शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता की सराहना की और छात्र छात्राओं को उनकी उपलब्धियों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को व्यक्त करने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम उत्साह और उपलब्धि की भावना से ओतप्रोत रहा। “लीडिंग एज”(वार्षिक पत्रिका) विद्यालय की पूरे वर्ष की गतिविधियों का एक व्यापक ब्यौरा है, जिसमें शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। इसमें कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं, समारोहों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण, साथ ही स्मरणीय पलों एवं जीवंत तस्वीरें भी सम्मिलित हैं। वार्षिक पत्रिका न केवल छात्र छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मकता को उजागर करती है, बल्कि सर्वांगीण व्यक्तित्वों के पोषण के प्रति समर्पण का भी प्रमाण है। विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग एवं प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने आमंत्रित नरेंद्रनगर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह विद्यालय की प्रियोगिताओं के प्रति एवं छात्र छात्राओं को शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रति जागरूकता रखने हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए।


छात्र छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र के साथ साथ अन्यत रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहें ।
































