पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक को किया गिरफ्तार

देहरादून । मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने तथा वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर लाल पुल के पास सहारनपुर रोड से दिनांक 29-04-2026 की सांय एक संदिग्ध वाहन होडा जैज कार संख्या: यू0के0-08-क्यू-7125 को रोककर चैक किया गया तो वाहन की तलाशी के दौरान वाहन चालक द्वारा अपना नाम पारितोष मनचंदा पुत्र स्व0 दीनदयाल बताया गया। अभियुक्त की जामा तलाशी में अभियुक्त के पास से 26.80 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 08 लाख रू0 से अधिक) बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्व *कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-269/ 2026 धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में आपरेशन प्रहार लगातार प्रचलित है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त पारितोष मनचंदा पुत्र स्वर्गीय दीन दयाल मनचंदा निवासी म0नं0-88, बहुगुणा कॉलोनी अजबपुर खुर्द थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
1-26.80 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 08 लाख रू0 से अधिक)
2-होंडा जैज कार: यू0के0-08-क्यू-7125
3-एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू

पुलिस टीम में निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर , उपनिरीक्षक प्रवीण पुण्डीर चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर ,उपनिरीक्षक विनोद कुमार , हेड कॉन्स्टेबल
सुशील कुमार , कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार , कॉन्स्टेबल नितिन सैनी शामिल थे ।































